काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसी युवक ने बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से पांच दिन पहले ही एक युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह बाजार जाने के लिए बैग और कुछ पैसे लेकर निकली, फिर घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसी युवक ने बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पीड़िता ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की उसकी 19 वर्षीय पुत्री की शादी फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के एक गांव ने तय हुई थी। दस जुलाई को उसकी बेटी की बारात आनी थी। पीड़िता का कहना है की बुधवार को उसकी पुत्री घर से चार सौ रुपये लेकर सिराथू बैग लेने के लिए गई थी, जिसके बाद घर नहीं लौटी। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई। पीड़िता ने गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।