फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जोताई के दौरान मिली मां शीतला की खंडित मूर्ति

विज्ञापन
Fragmented idol of mother Sheetla found during plowing in field - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
खेत में जोताई के दौरान मिली मां शीतला की खंडित मूर्ति
विज्ञापन

-सिराथू के अहिरारा गांव में मिली प्रतिमा की ग्रामीणों ने शुरू की पूजा
-भीड़ जमा होने पर प्रतिमा को अपने घर उठा ले गया किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। स्थानीय तहसील के शिवपुर मजरा अहिरारा गांव में एक खेत की जोताई के दौरान मां शीतला की खंडित मूर्ति मिलने पर ग्रामीणों ने पूजा पाठ शुरू कर दिया। भीड़ जुटने पर किसान ने मूर्ति को अपने घर ले जाकर रख दिया। मामले की सूचना एसडीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन

शिवपुर मजरा अहिरारा निवासी किसान पंचम लाल मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे अपना खेत जोतवा रहा था। इस दौरान जमीन के नीचे से पत्थर की एक खंडित मूर्ति निकल आई। किसान ने जोताई रोककर जमीन के नीचे दबी मूर्ति को बाहर निकलवाया। खेत में मूर्ति मिलने की खबर पल भर में ग्रामीणों के बीच जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर जुटे ग्रामीणों ने देवी मइया के जयकारे के साथ पूजा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद किसान मूर्ति को खेत से ले जाकर अपने घर मे रखवा दिया। किसान का कहना है कि उसने एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव को सूचना भेज दी है। उधर एसडीएम का कहना है कि खेत में मिली खंडित मूर्ति शीतला माता की प्रतीत होती है। मूर्ति कई जगह से खंडित है। इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को भेजी जाएगी। पुरातत्व विभाग ही अध्ययन कर बता पाएगा कि मूर्ति किस काल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें