फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पांच लाख नगद, एक अपाचे बाइक दहेज़ में नहीं मिलने पर नवविवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की फरहीन अख्तर पुत्री इशरार अहमद ने अपनी पुत्रि की शादी कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइल पुर गांव के मोहम्मद जिशान पुत्र स्व अल्ताफ के साथ 28 मई 2023 को मुस्लिम धर्म रीति-रिवाज बिरादरी के अनुसार किया था l
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की युवती की शादी कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइल पुर में हुईं थीं शादी के तीन महिने में ही ससुरालियो ने अतिरिक्त दहेज़ में पांच लाख रुपए नगद और एक अपाचे बाइक की मांग करने लगे जिससे लड़की के पिता ने देने में असमर्थता जताई जिसके चलते इसके कारण युवती को मार पीट कर घर से भगा दिया l

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की फरहीन अख्तर पुत्री इशरार अहमद ने अपनी पुत्रि की शादी कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइल पुर गांव के मोहम्मद जिशान पुत्र स्व अल्ताफ के साथ 28 मई 2023 को मुस्लिम धर्म रितिरिवाज बिरादरी के अनुसार किया था l शादी के बाद उसी हफ्ते से दहेज़ कम लाने के लिए सुसराल में युवती फरहीन अख्तर को ताने मारने लगे l

धीरे धीरे उसकी सास, ननद रुकसार, राइला, रूकसाना, देवर मिज़ान ने दहेज़ में पांच लाख रुपए नगद और एक अपाचे बाइक की मांग करने वाले और फरहीन अख्तर ने अतिरिक्त दहेज़ लाने में असमर्थता जताई और कहा कि शादी 8 लाख रुपए खर्च हुए हैं अब कैसे मैं अपने पिता से और दहेज़ मांगू, इसी बात से नाराज होकर पीड़ित की सभी ननद एक राय होकर आए दिन मारपीट करने लगें और देवर ने अश्लील हरकतें करने लगा जिसका विरोध करने पर मारा पीटा गया और ननदो ने कहा कि इसको जला कर मार डालो जिससे अपने भाई की सादी किसी अमीर घर में हो सकें l

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी शादी

पीड़ित फरहीन अख्तर ने यह बात अपने मायके में पिता को बताई और पिता जब सुसराल समझाने पहुंचा तो उससे भी झगड़ा करते हुए पीड़ित का सारा गहने कपड़े रखवा कर घर से पिता के साथ भेज दिया कि जब तक दहेज़ लाकर नहीं दोगे तब तक ये यहां नहीं रहेंगी l पीड़ित युवती फरहीन अख्तर ने अपने ऊपर सासुरालियो के द्वारा किए गए जुल्म की तहरीर थाना प्रभारी कोखराज को दी, पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया l इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी बिनोद कुमार मौर्या ने बताया कि अधिक दहेज़ मानने और घर से भगा देने की तहरीर मिली है, मुक़दमा दर्ज कर, जांच कर कार्यवाई की जा रही है l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें