एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में कवि ने कुबूल किया कि उसकी रायफल का इस्तेमाल सगे भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर व कोखराज कोतवाली के लोहरा निवासी दोस्त अब्दुल सऊद और उसका (सऊद) भाई फैज इस्तेमाल करते थे। लाइसेंस निरस्त होने के बाद उसे न तो शस्त्र की दुकान में जमा किया गया और न ही कोतवाली में जमा कराया गया। इसे लेकर कवि समेत सभी पांचों लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम कवि को लखनऊ कारागार से लाया गया है। 36 घंटे वह जिले में रहेगा। पूछताछ में कुछ अहम राज भी सामने आ सकते हैं।