फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, 15 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में अब कोरोना संक्रमण सुस्त पड़ने लगा है। सोमवार को जिले भर में पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमण की जद में रहे 15 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोनाधी टीका लगवाया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी 2113 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।
वहीं, पहले से संक्रमण की जद में रहे 15 मरीज ठीक हो गए। इस वजह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 48 रह गई। इनमें गंभीर रोग से पीड़ित सात मरीजों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 41 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उधर संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न आयु वर्ग के 12,528 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें