फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हैंडपंप की मरम्मत कराने को लेकर मारपीट, नाै जख्मी, घेरी कोतवाली

Sun, 15 Sep 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप की मरम्मत कराने को लेकर मारपीट, नाै जख्मी, घेरी कोतवाली
विज्ञापन

- संदीपन कोतवाली के हर्रायपुर गांव में रविवार शाम हुई घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली के हर्रायपुर गांव में रविवार शाम हैंडपंप खराबी की शिकायत को लेकर प्रधान और पीड़ित पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच चले लाठी-डंडे के साथ कुल्हाड़ी व चापड़ के हमले से दोनों पक्ष के नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एक को एसआरएन रेफर कर दिया। उधर,घटना से आक्रोशित पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
हर्रायपुर निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि उसके घर के समीप लगा हैंडपंप खराब हो गया है। रविवार शाम वह ग्राम प्रधान शायना बेगम के घर हैंडपंप बनवाने की बात करने गया था। इस दौरान प्रधान पक्ष के लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर प्रधान ने परिजनों संग मिल उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे हितांशु व भतीजे अनूप की भी पिटाई की गई। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी रूबीना पत्नी उस्मान, इरफान, नौशाद, शहनूर, सबीना व शरीफ घायल हुए। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों के दखल पर झगड़ा शांत हुआ। रामचंद्र पक्ष से नाराज ग्रामीणों ने घायलों के साथ थाने पहुंच गए। जानकारी मिलते ही विहिप जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया का कहना है कि रामचंद्र पक्ष से तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने रामचंद्र को एसआरएन रेफर कर दिया। मामले में दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिलने पर देर रात डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आला-अफसरों ने थानाध्यक्ष को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें