फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर की आशंका, टीमों ने लिया जायजा

विज्ञापन
Fear of fourth wave of Corona, teams took stock - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोविड की चौथी लहर मई तक आने की आशंका है। इससे निपटने के लिए शासन और प्रशासन स्तर से तैयारी की जा रही है। कोविड की रोकथाम की तैयारी का जायजा लेने के लिए राज्य व जिले की टीमों ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुछ देशों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि भारत में मई माह तक चौथी लहर आ सकती है। चौथी लहर से निपटने के लिए शासन और प्रशासन स्तर से तैयारी तेज कर दी गईं हैं।
शासन के निर्देश पर कौशाम्बी के नामित नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलम चंद में कोविड-19 से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा। इस दौरान उन्होंने रिहर्सल से स्टाफ का कौशल, उपकरण की क्रियाशीलता एवं दवाओं की उपलब्धता देखी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय के निर्देश पर भी चिकित्सकों की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू का डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इसी प्रकार डिप्टी सीएमओ डॉ. एचपी मणि ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए 100 बेड के कोविड वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इलाज के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद रहें। जिला अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांट का संचालन किया जा रहा है।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा, पीएससी मंझनपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब मरीजों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जनपद में 500 संक्रमित के इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें