फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान के चीथड़े उड़े, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 Aug 2024 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

ज्ञानी (58) निवासी कनवार खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार को रेलवे ट्रैक के पार उनके खेत में धान रोपाई हो रही थी। घर से मजदूरों के लिए नाश्ता पानी लेकर खेत जा रहे थे। कनवार अंडर पास के ऊपर फाटक से पूर्व की ओर से रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार के पास दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के डाउन लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


ज्ञानी (58) निवासी कनवार खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार को रेलवे ट्रैक के पार उनके खेत में धान रोपाई हो रही थी। घर से मजदूरों के लिए नाश्ता पानी लेकर खेत जा रहे थे। कनवार अंडर पास के ऊपर फाटक से पूर्व की ओर से रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे। उसी दरम्यान डाउन लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  की चपेट में आने से ज्ञानी के शरीर के चीथड़े उड़ गए। ट्रेन दुर्घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

रेलवे पुलिस ने टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो यह हादसा अंडर पास बनाने वाले ठेकेदारों की वजह से हुआ है। बरसात का पानी अंडर पास में इतना भरा है कि पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण लोग पटरी पारकर उस पार जाने के लिए विवश हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें