फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में सो रही युवती को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Mon, 05 Aug 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक पीहू की फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
चायल तहसील के ककरहाई मजरा नट का डेरा गांव में शनिवार रात जमीन पर सो रही युवती को सांप ने डस लिया। इलाज कराने के बजाय परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे, नतीजन युवती की जान चली गई।
विज्ञापन

ककरहाई गांव के नट का डेरा गांव निवासी राम विशाल ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात भी खाना खाकर उसकी बेटी पीहू (19) जमीन पर सो गई। आधी रात बाद सांप ने उसे काट लिया। बेटी की चीख सुन घरवालों की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
परिजन पीहू को लेकर झाड़-फूंक कराने के लिए स्थानीय तांत्रिकों के पास पहुंचे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। भोर में जब उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आए परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें