फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की कुटाई करते समय ट्रैक्टर में फंसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के चमंधा मजरा ऊसरा में मंगलवार को धान की कुटाई करा रहे किसान रामा पटेल (45) का हाथ मशीन में फंसकर कट गया है। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन एक घंटे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहा। समय से इलाज नहीं मिलने के कारण किसान की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चमंधा गांव के मजरा ऊसरा निवासी रामा पटेल (45) किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। रामा पटेल मंगलवार को अपने घर के पास ट्रैक्टर से धान की कुटाई करा रहा था।
इस दौरान मशीन के पट्टे में उसका हाथ फंसकर कटकर अलग हो गया है। आननफानन घायल किसान को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर भागे। लेकिन भरवारी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से अस्पताल तक पहुंचने में देरी हो गई। नतीजतन अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद इलाकाई पुलिस के साथ ही लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर किसान की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चार बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें