फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने में सबकी भागेदारी-ईओ

विज्ञापन
Everyone's participation is necessary in making a plastic free city: EO - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बुधवार को नगर पंचायत की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अधिशाषी अधिकारी अंजनि मिश्रा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल रहे लोग प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक करते रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद नगर पंचायत में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें ईओ अंजनी मिश्रा ने कहा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक की विभिन्न वस्तुओं के उपयोग पर जुलाई से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
प्रदेश की जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों से अवगत कराने को प्रदेश सरकार जीआईजेड इंडिया के सहयोग से 29 जून से तीन जुलाई तक रेस फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश महाभियान चलाने जा रही है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि संकल्प लें कि अब प्लास्टिक को अलविदा करना है और भारत को स्वच्छ बनाना है। इस मौके पर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें