फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
Employees showed solidarity for restoration of old pension - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर मुख्यालय के डायट मैदान पर अपनी ताकत दिखाई। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती वह पीछे हटने वाले नहीं है। वह अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे। यदि मांगें न मानी गईं तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने का बाध्य होंगे। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों के विभिन्न संगठन एक मंच पर आ गए। डायट मैदान पर धरना देकर सरकार के खिलाफ कई घंटे तक नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अब सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर
को मोटरसाइकिल रैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए अब मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि पिछले कई सालों से पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों के स्थायीकरण, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने आदि मामलों में समितियां गठित की गईं, लेकिन उसका परिणाम शून्य रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन हमारा हक है। पेंशन में बदलाव करके सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। 2004 के बाद जो भर्तियां हुईं हैं, उसमें भर्ती हुए अधिकारी, कर्मचारी पुरानी पेंशन के हकदार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाए। इस मौके पर ईश्वर शरण सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण गोविल सिंह, अशोक द्विवेदी, देवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दशरथ लाल, सुरेंद्र कुमार, फूलचंद्र, ध्यान सिंह, देवेंद्र द्विवेदी, अंगद सिंह, आशीष तिवारी, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें