फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Fri, 09 Feb 2024 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक चंद्रशेखर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के गोराजू बाजार में शुक्रवार सुबह हुई घटना
फोटो नं-01
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। गोराजू बाजार में शुक्रवार की सुबह नशे में धुत बाइक सवार ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से बाइक सवार भाग निकला।
गोराजू गांव निवासी चंद्रशेखर मौर्य (70) शुक्रवार की सुबह सामान लेने स्थानीय बाजार गए थे। वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी चंपहा की तरफ से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि, इससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार शराब के नशे में धुत था। इससे पहले भी वह कई लोगों से लड़ते-लड़ते बचा। घर के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर भागे बाइक सवार का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड़ के हमले से सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडीकर्मी की मौत
सिराथू। सैनी कोतवाली के कोरियों निवासी सुरेश सिंह (62) की शुक्रवार को सांड़ के हमले से मौत हो गई। सुरेश सिंह लोक निमार्ण विभाग में कर्मचारी थे। दो साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर रहकर खेती करते थे। शुक्रवार की सुबह घर से सुरेश खेत की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। चीखपुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से किसी तरह उन्हें सांड़ के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को आननफानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। संवाद

मृतक चंद्रशेखर की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें