फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तहसील का किया निरीक्षण

विज्ञापन
dm did the inspection of tehsil - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम को एक तहसील कर्मी अनुपस्थित मिला। जिसका स्पष्टीकरण तलब किया गया। तहसील कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव सही नहीं मिलने पर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सदर तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील कर्मी फारूक आलम अनुपस्थित पाया गया। गैरहाजिर कर्मी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह आगंतुक जनता को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

समय-समय पर तहसील परिसर व कार्यालयों को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया। कार्यालयों में रखे दस्तावेजों की जांच में जिलाधिकारी को बड़े पैमाने पर लापरवाही दिखी। जिस पर उन्होंने तहसील कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। दफ्तर में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने पीएचसी मंझनपुर स्थित कोविड एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी व पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण पटेल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने मरीजों को दी जाने वाली दवाओं, खानपान के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्था को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें