फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश से भीगी धान की फसल बेचने की चिंता के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी क्रय केंद्रों पर प्रभारी किसानों को धान में अधिक नमी का बहाना बताकर वापस नहीं कर सकेंगे। धान में अधिक नमी होने पर किसानों का धान केंद्र पर ही सुखवाकर खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से 28 सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू है। इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये व ग्रेड ए के धान का मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसान सप्ताह के सभी दिन 50 क्विंटल से अधिक भी धान बेच सकेंगे। किसान 50 क्विंतल धान ही बेंच पाते थे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर ने बताया कि मौसम की मार से परेशान किसानों को राहत देने के लिए क्रय केंद्रों पर नमी बताकर किसानों का धान वापस न किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का धान गीला या गंदा होने पर केंद्र प्रभारी अस्वीकृत नहीं करेंगे, बल्कि उसे क्रय केंद्र पर सुखाने व साफ करने का पर्याप्त मौका दिया जाएगा। मानक के अनुरूप गुणवत्ता होने पर किसान का धान खरीदा जाएगा। यदि धान की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है और किसान संतुष्ट नहीं है, तो वह तहसील स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के यहां अपील कर सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी 48 घंटे के अंदर किसान के समक्ष धान का विश्लेषण कर निर्णय लेगी। डीएम ने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में किसानों के लाए गए धान को अस्वीकृत किए जाने पर रिजेक्शन रजिस्टर में धान विक्रेता का नाम व उसका पूरा पता, मोबाइल नंबर, धान की मात्रा और अस्वीकृत करने का पर्याप्त एवं स्पष्ट कारण अंकित किया जाएगा। मांग किए जाने पर रिजेक्शन रजिस्टर संबंधित किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को दिखाया जाएगा। इस बार प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी किसान के धान को वापस न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें