कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कृषि एवम वन विभाग ने रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप दिया। ॉडिप्टी सीएम ने रुद्राक्ष का पौधा बृजेंद्र नारायण मिश्रा भगवानपुरी को सौंप दिया और उसे लगाकर उसकी सुरक्षा भी करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता कॉलेज भरवारी में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के द्वारा आयोजित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया। डिप्टी सीएम ने मासूम शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया।
डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं एवम मासूम बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संतृप्त किया जाए। उन्हे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने पाए। यादि ऐसी कोई शिकायत मुझ तक आई तो परिणाम गंभीर होंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य आधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
मंच से डिप्टी सीएम ने भितरघातियों को फटकारा
नगर के भवंस मेहता परिसर में अयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मंच के माध्यम से बोलते हुऐ उन्होने भितरघातियों को निशाने पर लेते हुऐ कहा की जो भी कार्य इन्होने 2022 के चुनाव में किया है, अब वो 2024 में कुछ नहीं कर पाएंगे उन सभी की पहचान है। समय आने पर उनको उनके इस भीतरघात करने वाले सुधर जाए नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डिप्टी सीएम के इस फटकार के मंच पर रहें कुछ नेताओ की हवाइयां उड़ने लगींl