पूर्व सैनिका का आरोप है कि एक दरोगा का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध है। उससे एक बेटी भी हुई। वर्ष 2015 में उसे जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। छोटी बेटी की डीएनए की जांच कराई तो वह उससे मैच नहीं किया। दरोगा के ही उकसाने पर पत्नी ने सितंबर 2022 में उससे तलाक ले लिया। इससे पहले वह दो बच्चों को घर में छोड़कर चली गई थी।
बच्चों की परवरिश की खातिर वायु सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। दरोगा की तैनाती इन दिनों सदर कोतवाली इलाके में है। अब वह साजिश कर उसकी जान का दुश्मन बन गया है। वहीं, एएसपी समर बहादुर का कहना है प्रकरण पुराना है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।