फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने सिराथू आरओबी, गेस्ट हाउस व ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

विज्ञापन
Deputy CM inaugurated Sirathu ROB, Guest House and Oxygen Plant - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने बृहस्पतिवार को सिराथू में 38.88 करोड़ की लागत से नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज, 20.32 करोड़ की लागत से तैयार मां शीतला देवी अतिथि गृह सयांरा के साथ ही सीएचसी कड़ा में ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही अतिथि गृह में चक्रवर्ती सम्राट अशोक, तथागत बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज न होने से पूर्व में अनेक दुर्घटनाएं होती रहती थी, अब ये दुर्घटनायें नहीं होगी। साथ ही फाटक बंद होने के कारण कस्बे में लगने वाले अनावश्यक जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
ओवरब्रिज से क्षेत्रवासियों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा व्यापारियों को भी कारोबार को आगे बढ़ाने में सुगमता होगी। क्षेत्रवासियों की मांग पर डिप्टी सीएम ने जल्द ही सिराथू कस्बे में ही 182 मीटर लंबे अंडर पास के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

बताया कि करीब साढ़े छह करोड़ की लागत से अंडर पास बनाया जाएगा। इससे आए दिन होने वाले रेल हादसे से निजात मिल जाएगी। कहा कि जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। कहा कि जनपद में पर्यटक आएं, इसके दृष्टिगत तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
साथ ही यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी तक 124 करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा 320 करोड़ लागत की परियाजनाएं बनकर तैयार होने वाली हैं। शहजादपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, चायल विधायक संजय गुप्ता, सदर विधायक लाल बहादुर, चेयरमैन राजेद्र कुमार उर्फ भोला यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल, कृष्णा रौनियार आदि मौजूद रहे।
अतथि गृह में बनेगा हेलीपैड व ऑडिटोरियम
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि जिले में नव निर्मित मां शीतला देवी गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं एवं संसाधनों से युक्त होगा। यहां आठ सौ की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम भी बनवाया जाएगा। साथ ही गेस्ट हाउस में हेलीपैड भी बनाए जाने के लिए संबंधित विभागीय अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही दोनों कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।
संत मलूकदास रेल उपरिमागी सेतु के नाम से जाना जाएगा सिराथू आरओबी
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सिराथू कस्बे में नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के साथ ही इसका नामकरण भी कर दिया गया। डिप्टी सीएम ने बताया कि इस आरओबी का नाम संत मलूकदास रेल उपरिमागी सेतु रखा गया है। उन्होंने संत मलूकदास की रचनाओं एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
जानकीपुर में तालाब सौंदर्यीकरण का किया उद्घाटन
नगर पंचायत सिराथू द्वारा जानकीपुर मोहल्ले में तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया है। यह तालाब दो बीघे में है। इस तालाब को सिटी मॉडल में तैयार किया गया है। जिसका डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने तालाब का भ्रमण कर जायजा लिया। डिप्टी सीएम ने चेयरमैन भोला यादव सहित नगर पंचायत के ईओ की सराहना की। कहा अन्य नगर निकायों को प्रेरणा लेकर इस तरह के कार्य करने चाहिए।
मां शीतला की दरबार में टेका माथा, की गंगा आरती
गंगा तट पर कड़ा में बनाए गए फ्लोटिंग सोलर प्लांट का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधि विधान के साथ पूजा कर उद्घाटन किया। इसके बाद वह शीतलाधाम मंदिर पहुंचे, जहां पर पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कुबरीघाट पर पहुंचकर गंगा आरती की।
डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद अध्यक्ष को मिली कुर्सी
निर्माणाधीन बस डिपो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर देर से पहुंचीं। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास पहुंचीं और अभिवादन किया। इसके कुछ देर बाद तक वह डीएम सुजीत कुमार और एसपी राधेश्याम के नजदीक खड़ी रहीं। करीब पांच मिनट बाद डिप्टी सीएम की निगाह जिला पंचायत अध्यक्ष पर पड़ी तो उन्होंने सीडीओ को बुलाया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए संचालक के पीछे कुर्सी लगवाई गई।

Deputy CM inaugurated Sirathu ROB, Guest House and Oxygen Plant- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें