फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में किशोरी की मौत, कोहराम

Mon, 20 May 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर एक किशोरी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


शाहपुर गांव की भोला देवी (14) पुत्री स्व. लाला नाई घर का काम निपटाने में मां का हाथ बंटाती थी। रविवार दोपहर संदिग्ध दशा में घर के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों का कहना है कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी है। हालांकि आत्मघाती कदम उठाने का साफ कारण कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं, मृतका की मां का कहना है कि बेटी क्षय रोग से पीड़ित थी। काफी दिनों से इलाज कराया जा रहा था। बीमारी के कारण की मौत हुई है। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही घटना उनके संज्ञान में है। तहरीर मिली तो एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें