फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बेटी की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मनौरी ओवरब्रिज के समीप बृहस्पतिवार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा उसका पिता गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के रतगहां निवासी शनि साहू की तहसील गेट के बाहर फोटो स्टेट की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद करने के बाद शनि बाइक से पूरामुफ्ती के कृष्णा मंदिर के समीप रहने वाले बड़े भाई संदीप के घर जा रहा था। बाइक में उसके साथ छोटा भाई रवि व बेटी श्रृष्टि (2) भी थी। शनि जैसे ही मनौरी ओवरब्रिज पार कर मादपुर पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में श्रृष्टि बाइक से छिटक कर सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनि को भी गंभीर चोटें आईं। घटना देखकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शनि को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। श्रृष्टि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, बालिका की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें