फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाण लगते ही धरा पर गिरा दशानन

विज्ञापन
Dashanan fell on the ground as soon as he shot - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विजयदशमी शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। मंझनपुर में रावण वध की लीला का मंचन किया। इससे पहले रामलीला से भव्य रामदल निकाला गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने रामदल की आरती उतारी। अंत में रावण मैदान पहुंच भगवान श्रीराम ने लंकापति का वध कर दिया। रावण का वध होते ही जय श्रीराम के नारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा। दशहरा मेले में बिजली की आकर्षक सजावट से समूचा नगर जगमगाता रहा। मेले में लगे मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामदल रामलीला से निकलकर बड़ा शिवाला होते हुए मंझनपुर चौराहे पहुंचा। जहां पर पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केशरवानी ने भगवान राम और लक्ष्मण की आरती उतारी।
इसके बाद श्री राम सेना के साथ जैसे ही रावण मैदान पहुंचे, वैसे ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। यहां श्रीराम व रावण की सेना में युद्ध हुआ। अंत में प्रभु श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर दिया। रावण वध होते ही समूचा परिसर प्रभु श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया। इसके बाद डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सदर, ईओ सुनील कुमार मिश्र ने भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक लाल बहादुर, कमेटी अध्यक्ष मुकुंदी लाल केशरवानी, मथुरा प्रसाद अग्रहरि, महामंत्री पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष झल्लर चौरसिया, दीपक जायसवाल, कोषाध्यक्ष सोना केशरवानी, पन्नालाल वर्मा समेत मेला प्रभारी आशीष केशरवानी, अंशुल केशरवानी, डॉ. अरुण केशरवानी, प्रेमचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नगर में दो दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में सजाई गई आकर्षक विद्युत लाइटों से नगर जगमगाता रहा। मेले में कलात्मक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मेला देखने के लिए नगर के अलावा आसपास के हजारों ग्रामीण जुुटे रहे।
डीजे की धुन पर थिरके भक्त
इलाके के देवीगंज, शरीफाबाद, कमालपुर, सौरई बुजुर्ग, गिरधरपुर गढ़ी, लेहदरी सहित विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शुक्रवार और शनिवार को विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर नाचते, गाते और जयकारा लगाते रहे। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण केशरवानी, चंद्र सोनकर, प्रेमचंद्र साहू, मोनू अग्रहरि, नीरज साहू, श्यामू अग्रहरि, मोनू मोदनवाल, राजू मिस्त्री, शैलेंद्र मौर्या, अभिषेक सरोज आदि मौजूद रहे।
बेकाबू कार गड्ढे में पलटी, पांच घायल
कोखराज कोतवाली के पास हाईवे पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बांदा जनपद के बबेरू निवासी ज्ञानेंद्र यादव अपने साथी राहुल मिश्रा, आनंद गुप्ता, सानू गुप्ता व सुधांशु गुप्ता के साथ शनिवार को कार से बनारस जा रहे थे। रास्ते में कोखराज थाने के समीप बाईपास पर इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dashanan fell on the ground as soon as he shot- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें