फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने छ़ेड़खानी के विरोध में युवतियों को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के एक ईंट भट्ठे में काम रही दो युवतियों के साथ शनिवार शाम दबंगों ने छेड़खानी की। युवतियों के विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा। शोरगुल सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर घटनास्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग निकले। जख्मी युवतियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति अपनी दो बेटियों के साथ धवाड़ा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार शाम करीब चार बजे दो युवक भट्ठे पर पहुंचे और दोनों बहनों को से छेड़खानी करने लगे।
दोनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें जमकर पीटा गया। पिटाई में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उधर, शोरगुल होने पर भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी यूपी-112 को देने के साथ ही एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी जख्मी बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। घटना की तहरीर भी पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर रोशन लाल का कहना है कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें