फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के यमुना ब्रिज के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया गाड़ी से झंडा उतरवाया और पंफलेट बरामद किया। मामले में आचार संहिता का उल्लंघन पाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उपनिरीक्षक अवधराज यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह यमुना पुल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच चार पहिया गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सपा का झंडा लगा था और उसमें पंफलेट भी मिला। गाड़ी में ढेरहा निवासी राजकुमार और मवई निवासी रघुराज बैठे थे। दोनों लोग मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें