मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक युवक को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि गृहस्थी का सामान तोड़ने के साथ नगदी भी लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भगवतपुर निवासी बसंतलाल पुत्र शारदा ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए आरोपी भीतर घुस गया तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। आलमारी का लॉक तोड़कर पांच हजार रुपया नगद लूट लिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी लालचंद्र, तेजबहादुर, सोनू, दीपू, मोनू व पवन के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरु कर दी है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की बदामा देवी पत्नी धर्मराज ने बताया कि मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंग गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दी। महिला को पिटता देख उसकी बेटी पूनम बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता ने बुधवार को एसपी से शिकायत की है। -----
द