फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व्यवसायी को लूटने वाले गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज पुलिस ने फायरिंग कर शराब व्यवसायी को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को मिठुवा तिराहे से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया गया है। लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद धूमनगंज के नीमसरांय के रहने वाले शराब व्यवसायी हिमांशु जायसवाल छह जून को शराब के ठेकों से पैसा वसूलने आए थे। वसूली का करीब 1 लाख साठ हजार रुपये लेकर हिमांशु मोहम्मदपुर असवां के रोही बाई पास पहुंचे। इस दौरान दो बाइक से आए चार बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर हिमांशु से एक लाख साठ हजार रुपये लूट लिए।

बुधवार को कोखराज एसओ विनोद यादव ने हमराहियों के साथ मिठुवापुर गांव के फैजल, साकिब और चित्रकूट मऊ ब्राह्मण टोल के रहने वाले अंबरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कर्रा किया तो तीनों ने लूट की बात स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस गैंग का सरगना सुल्तान निवासी बरीपुर है। वह पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

लूट के एक लाख साठ हजार रुपये में तीनों सदस्यों को दस-दस हजार रुपये मिले हैं। बाकी के एक लाख तीस हजार रुपये सरगना सुल्तान के पास है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

भाई के अपमान का बदला लेने के लिए बन गया लुटेरा
 अंबरीश अपने भाई के अपमान का बदला लेने के लिए लुटेरा बन गया। दोनों भाई शराब व्यवसायी के ठेके पर सेल्समैन थे। एक भाई को हिमांशु ने निकाल दिया तो उसके अपमान का बदला लेने के लिए अंबरीश ने लूट करवा दिया। इसका खुलासा पुलिस ने पूछताछ में किया है।

चित्रकूट के मऊ ब्राह्मण टोला का रहने वाला अंबरीश यहां पर हाईवे किनारे रसूलपुर गांव के ठेके पर सेल्समैन था। अंबरीश का एक भाई नैनी इलाहाबाद में ठेके पर सेल्समैन था। दोनों ठेेके हिमांशु जायसवाल के हैं। कुछ दिनों पहले नैनी के ठेके से हिमांशु ने अंबरीश के भाई को निकाल दिया। मामले को लेकर हिमांशु और अंबरीश के रिश्ते तल्ख हुए। पर अंबरीश ने चुप्पी साध ली। उसने हिमांशु को लुटवाने की योजना बना डाली। इसके लिए उसने कोखराज बरीपुर के सुल्तान से संपर्क किया। सुल्तान लूट का गैंग चलाता है।

बातचीत के दौरान अंबरीश ने उसके गैंग में शामिल होने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने हिमांशु की रेकी शुरू कर दी। छह जून को हिमांशु एक लाख साठ हजार रुपये वसूले और इलाहाबाद लौटे। आननफानन में गिरोह सक्रिय हो गया। इसके बाद चारों ने मिलकर हिमांशु को लूट लिया।
विज्ञापन


भाई के अपमान का बदला लेने के लिए अंबरीश ने शराब व्यवसायी से लूट कराई। उसके पकड़े जाने के बाद सारी कहानी बताई है। सरगना की तलाश की जा रही है।
विनोद यादव, कोखराज थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें