फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Sat, 04 Nov 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के फैजुल्लापुर में शुक्रवार रात एक विवाहिता का फांसी पर लटकता हुआ शव बरामद हुआ। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के दुल्हनियापुर निवासी कल्लू लोध ने छह महीने पहले अपनी बेटी नगीना देवी (20) की शादी सरायअकिल के फैजुल्लापुर गांव के नरेंद्र लोध के साथ की थी। कल्लू ने बताया कि शादी में मनमुताबिक दहेज न मिलने की वजह से ससुराली शुरू से ही नगीना को परेशान करते थे। समझाने बुझाने के बाद भी वे दहेज की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने मारपीट भी शुरू कर दी थी।

आरोप है कि शुक्रवार रात तकरीबन नौ बजे ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव घर के भीतर दुपट्टे के सहारे धन्नी से लटका दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें