फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदा ट्रक चालक, इंजन में फंसा शव

Fri, 24 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मरधरा गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक चालक ने जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे ट्रेन के इंजन में शव फंस गया। ट्रेन चालक ने केशी का पुरवा गांव के सामने ट्रेन रोक कर पुलिस की मौजूदगी में शव निकलवाया। इससे करीब 20 मिनट तक रेलवे यातायात बाधित रहा। ट्रेन को रवाना किया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरेलू कलह के कारण युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।
विज्ञापन


    चरवा कोतवाली के मलाक मोहिद्दीनपुर गांव निवासी अख्तर (25) पुत्र लड्डन ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से उसकी तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद गुस्से में वह मलहरा गांव के समीप पहुंचा। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने अख्तर ने छलांग लगा दी। एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक का शव एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया था। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देते हुए ट्रेन चालक ने केशी का पुरवा गांव के सामने ट्रेन रोक दी। पुलिस के साथ पहुंचे रेल कर्मियों ने इंजन में फंसे युवक के शव को बाहर निकालवाया। इससे करीब 20 मिनट तक रेलवे यातायात बाधित रहा।

20 मिनट बाद जम्मूतवी को रवाना किया गया। शव की पहचान होने पर चरवा थाने की पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो घर में हाहाकार मच गया। बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह के कारण अख्तर बहुत परेशान रहता था। इसी कारण से उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें