फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना समर्थक के कातिलों का नहीं लगा सुराग

Fri, 24 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 कोर्रो गांव के शिवसेना समर्थक के कातिलों का घटना के 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। बुधवार की सुबह जमीनी रंजिश में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। भोर में जमीन कब्जाने के विरोध में वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस नामजद हत्यारोपियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी पर, आरोपी कहीं नहीं मिले। पुलिस नजदीकी रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


   मंझनपुर कोतवाली के कोर्रो गांव का रहने वाला राम विलास (48) पुत्र बच्चा लाल सिराथू विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना पार्टी का समर्थक था। राम विलास का पड़ोसी अरूण कुमार से चहरी बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में बुधवार की भोर में हुई झड़प के बाद पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल राम विलास की पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देेने के बाद कातिल शव को जिला अस्पताल के बाहर फेंक कर फरार हो गए थे। मृतक की पत्नी रन्नो देवी ने पड़ोसी बचई के बेटे अरूण कुमार, सुनील कुमार और दिलीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कातिलों की खोजबीन शुरू की। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कातिल मिलना तो दूर सुराग तक नहीं लग सका। पुलिस घटना के बाद से हवा में तीर चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें