फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी के शेरपुर मोड़ के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने वाहन समेत धर दबोचा। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


  पिपरी के असरावल कला निवासी सुनील कुमार पुत्र मुन्नू तिवारी रविवार की दोपहर शेरपुर बाजार गया था। लौटते समय शेरपुर मोड़ के समीप सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 वहीं दूसरी बाइक से साथ चल रहा साथी अरूण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती और पिपरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और भाग रहे ट्रक चालक को वाहन समेत धर दबोचा। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें