फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मौली तीर गांव में शनिवार सुबह एक महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई थीं। महिला को जिला अस्पताल से इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया था। जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


   मौली तीर गांव की सुशीला देवी (56) पत्नी पंचम पटेल सुबह करीब आठ बजे शौच कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह हाईवे पार कर गांव के सामने आई। इसी बीच एक ट्रक की चपेट में वह आ गई। स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घायल महिला को सिराथू सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण सुशीला को इलाहाबाद के एसआरएन भेजा गया। जहां उसकी दोपहर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें