फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े ट्रक, चालक की मौत, हाईवे जाम

Tue, 13 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के भौंतर गांव के समीप सोमवार की सुबह कोहरे के कारण अनियंत्रित एक ट्रक ने सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हाईवे से जाम हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


गंज रोड, जलालाबाद (हरदोई) निवासी राहुल (28) पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता ट्रक चालक था। रविवार की रात राहुल हमीरपुर से किराना का सामान लादकर खलासी रोहित (18) शिवमोहन निवासी नंदौली, बिंदकी फतेहपुर के साथ बिहार के हाजीपुर जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब सात बजे जैसे ही राहुल ट्रक लेकर आया तो इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। कोहरे के कारण अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ चला गया था।

इससे हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि खलासी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण हाईवे के दोनों रूटों पर जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक की केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। घायल को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर चालक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें