सिराथू रेलवे फाटक पार करने के दौरान सोमवार की दोपहर एक युवक मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे देखते ही देखते उसके चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि कौशांबी थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी राकेश कुमार पुत्र शिव लाल सिराथू क्षेत्र में रिश्तेदारी में दावत खाने के लिए आया था। सोमवार की दोपहर वह घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने से युवक के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी शशि प्रकाश यादव ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।