फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से ऊबकर संगीता ने की थी खुदकुशी

Wed, 24 Apr 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। परसरा गांव में ब्याही संगीता ने पति की प्रताड़ना से ऊबकर खुदकुशी की थी। उसके भाई ने ये आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


     कोखराज के भदवां गांव की संगीता देवी का विवाह करीब 10 साल पहले परसरा निवासी कमलेश से हुआ था। शादी के बाद उसे तीन बच्चे भी हुए। संगीता के भाई नरेन्द्र ने बताया कि कमलेश शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होने के बाद संगीता की पिटाई करता था। इसे लेकर कई दफा दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की पंचायत हो चुकी थी। सभी ने कमलेश को समझाया था। पर, उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक 15 अप्रैल को भी कमलेश ने संगीता की बेरहमी से पिटाई की थी। इसी के बाद संगीता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कमलेश के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें