फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी

Mon, 08 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कस्बे के गुड़मंडी में शनिवार रात बेखौफ चोर किराना व्यापारी का घर खंगाल ले गए। शटर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब चार लाख के गहने पार कर दिए। रात में व्यापारी परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात घटना की जानकारी हुई तो कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरायअकिल के कस्बे के गुड़मंडी मोहल्ले का मोनू केशरवानी पुत्र राम स्वरूप किराना व्यापारी है। मोनू की घर में ही किराने की दुकान है। शनिवार रात वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चला गया। सूना घर देख बेखौफ चोर शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और 50 हजार नगदी के साथ चार लाख के गहने, बर्तन, कपड़े समेट ले गए। घटना की जानकारी व्यापारी को देर रात घर लौटने पर हुई।

घर का टूटा ताला देख व्यापारी के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर हुई चोरी की भनक मोहल्ले के लोगों को हुई तो मौके पर मजमा लग गया। कस्बे में व्यापारी के घर चोरी की सूचना मिलते ही एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर कस्बे में हुई चोरी से अन्य व्यापारी सहमे हुए हैं। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें