करारी इलाके की युवती को शादी झांसा देकर पड़ोसी युवक ने हवस का शिकार बना डाला। युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया। युवती ने शादी की जिद की तो उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को पड़ोसी युवक की करतूत बताते हुए कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करारी इलाके के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक साल भर उसकी अस्मत से खेलता रहा। युवती गर्भवती हुई और शादी की जिद की तो उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक उसे दुल्हन बनाने से मुकर गया। प्रेमी युवक की दगाबाजी युवती ने परिजनों को बताई तो वह से रह गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर युवक किसी भी तरह से शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। शनिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी निराले के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।