फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन धूप: फिर तनी कोहरे की चादर

Fri, 09 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में बूंदाबांदी के बाद दो दिन कड़ी धूप खिली थी। पर, बृहस्पतिवार को अचानक फिर मौसम में करवट ले ली। दिनभर कोहरे की चादर तनी रही। सूरज नहीं निकला। वहीं तेज शीतलहर का भी प्रकोप जारी रहने से दिनभर जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। इधर, दिनभर धूप नहीं निकलने और भीषण ठंड के बाद भी जिले में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं रही। इससे लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


 कौशाम्बी में इस साल भीषण ठंड पड़ रही है। पूस के महीने में 15 दिनों तक कड़ाके की ठंड रही। इस बीच बृहस्पतिवार से दो दिनों तक बूंदाबांदी के बाद अचानक मौसम साफ हो गया। मंगलवार और बुधवार को धूप भी चटकी। तीखी धूप के कारण दिन का तापमान बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पर, बुधवार की रात से ही सर्द हवाओं के साथ मौसम फिर बदल गया। बृहस्पतिवार को तो दोआबा में दिनभर कोहरे की चादर तनी रही। गहरी धुंध के कारण दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं खिलने के कारण बृहस्पतिवार को दिन का तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 13 आ गया।

महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात का भी तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो बृहस्पतिवार की रात कम से कम दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। न्यूनतम और अधितकम तापमान के नीचे गिरने से ठंड ने एक बार फिर अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को धूप नहीं खिलने और तेज शीतलहर से पैदा हुई गलन से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। हाड़कंपा देने वाली ठंड के कारण शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा सा दिखने लगा था। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा अजय कुमार ने बताया कि अभी हफ्तेभर तक मौसम की ऐसी ही लुकाछिपी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें