फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का क्षतविक्षत शव तालाब में मिला

Fri, 09 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
11 दिन से लापता अधेड़ का क्षतविक्षत शव गांव के तालाब में मिला। मृतक के चेहरे पर कीड़े पड़ गए थे। जूतों के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया नगला निवासी हरिभान सिंह जाटव (45) गांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटा सूरज दिल्ली में रहता है। हरिभान सिंह रजीपुर चौराहे पर बैठकर जूते गांठने का काम करते थे।  28 दिसंबर को हरिभान सिंह लापता हो गए।

गुरुवार सुबह गांव के प्रदीप गुप्ता के घर के सामने स्थित तालाब से ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई।  ग्रामीणों ने  तालाब में उल्टे मुंह एक शव तैरते देखा। उसे लकड़ियाें  के सहारे  किनारे किया। इसी दौरान गांव के ही सुरेशचंद्र दुबे ने पहने जूतों से शव की शिनाख्त हरिभान सिंह के रूप में की।
विज्ञापन


सुरेशचंद्र दुबे ने बताया कि करीब एक पखवारे पहले वह हरिभान सिंह के पास जूतों को गंठवाने ले गए थे। इस दौरान हरिभान सिंह ने एक जोड़ी जूता उनसे मांगा था। यह जूते वही हैं। 

मृतक के पुत्र को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसओ यतेंद्र यादव ने बताया कि हरिभान सिंह शराब पीने का आदी था। शराब पीकर ही वह तालाब में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें