फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, फाड़े कपड़े

Fri, 06 Nov 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। चरवा इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर नलकूप पर जा रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवक ने दुराचार की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी की चीखें सुनकर समीप के ही खेत में मौजूद उसका भाई भागकर आया। उसने दोनों युवक को पकड़कर पीटा। हालांकि खुद को छुड़ाकर दोनों मनचले भाग निकले।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में काम कर रहे भाई के लिए खाना लेकर नलकूप की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव के दो युवक ने किशोरी को दबोच लिया। उसे घसीटकर अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। जबरदस्ती करने की कोशिश के दौरान किशोरी के कपड़े भी इन युवकों ने खींचकर फाड़ दिए।

युवकाें के चंगुल में फंसी किशोरी खुद को बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर खेत में मौजूद उसका भाई दौड़कर आ गया। उसे देख दोनों युवक किशोरी को छोड़कर भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर किशोरी के भाई ने पकड़कर पीटा। हालांकि खुद को युवक से छुड़ाते हुए दोनों भाग निकले। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। पर, घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें