फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा चालक की हत्या कर फेंका शव

Fri, 05 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के टवेरा चालक की बुधवार रात हत्या कर दी गई। वारदात अंजाम देने के बाद शव  कोखराज के ककोढ़ा गांव के समीप सड़क किनारे फेंक कर हत्यारे भाग निकले। गुरुवार सुबह शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के रामगढ़ (बाघराय) गांव का अशोक कुमार (35) पुत्र स्वामी प्रसाद टवेरा चलाता था। बुधवार दोपहर वह घर से टवेरा लेकर निकला था। देर रात अशोक की हत्या कर दी गई। वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारे शव कोखराज के ककोढ़ा गांव के समीप सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे युवक की खून से लथपथ लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची कोखराज पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।

शव से दस कदम की दूरी पर अशोक का मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर परिजनों से बातचीत की तो शव की शिनाख्त हुई। जानकारी होते ही परिजन भागकर मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अशोक को बुकिंग पर किसी ने टवेरा लेकर बुलाया था। कोखराज थाने की पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रामलखन, नन्हें, राकेश यादव और बुदुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। टवेरा चालक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस हत्यारोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें