फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव देख बेहोश हुई मां

Thu, 16 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गंगा में डूबे किशोर की लाश बुधवार की सुबह घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग का शव देखते ही मां बेहोश हो गई। मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व पर पल्हाना घाट पर युवक का पैर फिसलने से नदी में जिंदा समा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


बता दें कि कोखराज थाना क्षेत्र के धन्नी गांव का रहने वाला राहुल (15) पुत्र शिवबाबू मंगलवार को गंगा दशहरा पर पल्हाना घाट साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी में जिंदा समा गया था। हादसे के 24 घंटे बीतने के बाद बुधवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। घर के इकलौते चिराग का शव देखते ही मां अचेत हो गई। किशोर का शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में घर के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें