फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी टीम के हत्थे चढ़ा वाहन चोरों का गिरोह

Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सोमवार की सुबह एसओजी टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। टीम इंचार्ज ने पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के कोइलहा स्थित एक बंद ईट भट्ठे के कमरे से चोरी कर लाए गए 15 वाहन बरामद किए। इसके बाद वाहन चोरी गिरोह में शामिल पांच लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूरामुफ्ती में लिखापढ़ी कराते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को पूरामुफ्ती थाने में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र से वाहन चोरी कर लाने वाले गिरोह का भंडाभोड़ किया। एसओजी टीम की सफलता का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि कोइलहा स्थित एक बंद कमरे से एसओजी प्रभारी विपिन त्रिवेदी और एसआई योगेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने तीन टवेरा, नौ मोटर साइकिल बरामद किया। इसके बाद दो इंडिगो और एक बोलेरो टीम ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया।

वाहन चोरी के आरोप में सतीश शर्मा कुंडा, धनराज गढ़वा मऊ, विकास उर्फ गोलू गूढ़ दुबरी रींवा, सुशील उर्फ साहिल बरौला धाता फतेहपुर और रेहान भरवारी को महंगाव से धर दबोचा। टीम का कहना है कि गाड़ियां पकड़े जाने के बाद पांचों आरोपी फरार होने की फिराक में थे। एएसपी ने एसओजी टीम को पांच हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में प्रभारी के अलावा कांस्टेबल प्रमोद विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें