फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को गोली मारकर लूटी बाइक व चेन

Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर मोड़ के समीप मंगलवार रात लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। दुर्गापुर के ठेेकेदार को गोली मारकर बदमाश उसकी बाइक व सोने की चेन व पर्स लूटकर भाग निकले हैं। ठेकेदार के बाएं हाथ में गोली लगी है । सूचना पर एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाहाबाद व कौशांबी की सीमा को सीज कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई ,लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


     पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र दयाशंकर बिजली विभाग में ठेकेदार हैं। वह धूमनगंज (इलाहाबाद) के चौफटका में परिवार सहित किराए पर रहते हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे ठेकेदार अपनी बाइक से अकेले दुर्गापुर गांव आ रहे थे। जैसे ही वह पिपरी थाना से सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे। पीछे से बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। सुनील कुछ समझ में आता, इससे पहले बदमाशों ने तमंचा सटा दिया।

सोने की चेन व पर्स छीनने के बाद बदमाशों ने हाथ-पैर बांधने की कोशिश की तो सुनील ने विरोध कर दिया। इस पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सुनील के बाएं हाथ के कंधे पर लगी। शोर मचाने पर बदमाश सुनील की अपाचे बाइक लेकर भाग निकले। सुनील को यह बाइक दहेज में मिली थी, उस पर पंजीयन नंबर भी नहीं लिखा था। सुनील ने घटना की सूचना अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पिपरी एसओ भाष्कर मिश्र बाद में सीओ चायल रामभवन यादव पहुंचे।
विज्ञापन


मौका-मुआयना करने के बाद सीओ के जानकारी देने पर एसपी वीके मिश्र ने कौशांबी व इलाहाबाद की बार्डर को सीज कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। देर रात तक अभियान चलता रहा, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

‘ठेकेदार को गोली नहीं मारी गई है, बाएं हाथ में तमंचे की बट से मारा गया है, इसलिए खून निकल रहा था। बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापा मारा जा रहा है, जल्द ही बदमाश पकडे़ जाएंगे। ’
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार-एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें