फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर की चोरी

Mon, 05 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी के म्योहर गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोर सराफा और किराने की दुकान खंगाल ले गए। नकब काट कर घुसे चोरों ने चांदी के गहने के साथ किराने का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। बिखरा सामान देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


     करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी लल्लन सोनी ने घर में ही सराफा और किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात वह परिवार के साथ बंद कमरे में सो रहा था। रात घर के पीछे लगे हैंडपंप के समीप चोर नकब लगाकर दुकान में घुसे। इस दौरान चोरों ने चांदी के गहने के साथ किराने का सामान चीनी, घी, मैदा, बेसन, तेल आदि पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। गांव में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। दुकानदार ने बताया कि चोरों के हाथ 50 हजार का सामान हाथ लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के गिरोह की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें