फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 25 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव में सोमवार की रात एक युवक ने खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे तो लाश देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कौशांबी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव निवासी झुर्री लाल (33) पुत्र सुखलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार की रात युवक खा-पीकर कमरे में सोने चला गया। देर रात युवक ने घर में रखे तमंचे से  खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे। पत्नी शुकरी देवी ने लाश देखी तो वह दहाड़ मारकर बेसुध हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोगों का भी खासा मजमा लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद तमंचे को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी शुकरी देवी ने बताया कि पति की मानसिक हालत कई महीने से ठीक नहीं रहती थी। जिसके चलते पति ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें