फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में वकीलों ने किया हंगामा

Tue, 25 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में अड़तालिस खंभा परिसर के बगल में एक लिपिक का बेटा निर्माण करा रहा था। वकीलों ने इसका विरोध कर दिया। आरोप है कि लिपिक के बेटे ने असलहा निकाल लिया। इससे आक्रोशित वकीलों ने कचहरी में जमकर हंगामा किया। सदर कोतवाली पुलिस ने लिपिक के बेटे का शांतिभंग में चालान कर असलहा जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


    मंझनपुर तहसील में लिपिक के पद पर तैनात अंगद सिंह का अड़तालिस खंभा के बगल में घर है। बगल में उनका खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। मंगलवार को लिपिक का बेटा दीपक सिंह खाली प्लाट पर निर्माण करा रहा था। अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया तो दीपक सिंह ने बताया कि जब समझौता हो गया है, तो अब किस बात का विरोध कर रहे हैं। समझौते के तहत मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। इसी बात को लेकर दीपक सिंह से वकीलों की कहासुनी हो गई।

वकीलों का आरोप है कि दीपक सिंह ने असलहा निकालकर दौड़ाने की कोशिश की थी। इसी को मुद्दा बनाकर वकीलों ने कचहरी में हंगामा  भी किया। जानकारी होने पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दीपक सिंह को हिरासत में लेकर राइफल जब्त कर ली। सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। दीपक सिंह का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें