सैनी कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के समीप रेलवे ट्रैक किनारे सोमवार की सुबह एक युवक की सिर कटी लाश बोरे में मिली। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, शिनाख्त नहीं हो सकी। चर्चा है कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात युवक की हत्या कर कातिलों ने सिर कटी लाश बोरे में फेंक कर भाग निकले। सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे युवक की लाश बोरे में भरी मिली। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए स्टेशन अधीक्षक सीबी यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात और कातिलों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सिराथू अशोक सिंह ने बताया कि घटना चार-पांच दिन पुरानी लग रही है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। आशंका जताई कि घटना कहीं और अंजाम देकर शव यहां फेंका गया है।