फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत

Mon, 01 Jun 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल और मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में 10 वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौतों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक समेत ट्रैक्टर भी पुलिस के कब्जे में आ गई है। 
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेना गांव का रहने वाला नफीस अहमद (50) सिलाई का काम करता है। सरायअकिल में उसकी दुकान है। शनिवार  रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही पुरखास गांव के समीप पहुंची किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अधेड़ की गिरकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने खून से लथपथ अधेड़ को सड़क पर पड़े देखा तो पहचानने के बाद घरवालों के साथ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंच गए।

छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा (कोर्रो) गांव निवासी राम सिंह पाल का दस वर्षीय बेटा सुधांशु रविवार सुबह करीब 8 बजे गांव के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान शहजादपुर की ओर से  ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख चीखते-चिल्लाते गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को धर दबोचा। लोगों को चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर,  सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें