फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Mon, 01 Apr 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ शनिवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इलाके की एक महिला ने बताया कि शनिवार रात वह छत पर सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर छत पर आ गया और कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। दरिंदे के जाने के बाद चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन पीड़िता की हालत देख सन्न रह गए। शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया। पर, वो तब तक फरार हो चुका था। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें