फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

Sat, 27 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के यमुना तराई इलाके में शुक्रवार दोपहर छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बिस्कुट खिलाने के बहाने खेल रही बच्ची को वह अपने साथ ले गया और उसके साथ हैवानियत की। युवक के चंगुल से छूटी बच्ची घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची को अकेली देख मोहल्ले का युवक उसके पास पहुंचा और बिस्कुट दिलाने के बहाने खाली पड़े मकान में बुला ले गया। इसके बाद कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक के चंगुल से छूटी बच्ची चीखते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पड़ोसी युवक की करतूत सुन घर वालों के होश उड़ गए। परिजन आरोपी युवक के घर उलहना देने पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक प्रीतम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें