कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक निजी डिग्री कालेज का शिक्षक चार साल तक अवैध संबंध बनाए रहा। युवती गर्भवती हो गई, तो उसने किनारा कर लिया। परिजनों को पता चला तो कुंआरी बेटी का जबरन गर्भपात कराने में जुट गए।
युवती अपने बच्चे को खोना नहीं चाहती बल्कि शादीशुदा शिक्षक से ही शादी कर बच्चे को पिता का नाम देना चाहती है, इसलिए उसने एसएसपी से मिलकर फरियाद लगाई। शुक्रवार को युवती की ओर से थाने में आरोपी शिक्षक पर यौन शोषण और अपने ही पिता, भाई एवं तीन ममेरे भाइयों पर गर्भपात के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। देर शाम पुलिस ने आरोपी शिक्ष्ाक पूरनचंद समेत पिता, भाई, तीन ममेरे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
यह युवती वर्ष 2013-14 में निजी डिग्री कालेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी, तभी स्नातक में नंबर बढ़ाने के नाम पर आरोपी शिक्षक ने उसे अपने घर बुलाया था। युवती के अनुसार शिक्षक अंदर कमरे से दो गिलास में कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीकर वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। वीडियो क्लिप बना ली, जिसे दिखाकर ब्लैक मेल करने लगा। बाद में कालेज में नौकरी दिलाने समेत कई तरह के लालच देकर संबंध बनाता रहा। शादी का भी वादा करता रहा। कुछ समय दिल्ली में भी रखा। अब वह गर्भवती है। उसके पिता, भाई, ममेरे भाई दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ ले गए थे, जहां चिकित्सक ने गर्भपात से जान का खतरा भी बताया था।